Blog

अखिल भारतीय किसान सभा ने किया कासिमाबाद तहसील पर धरना प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट – रामाधार मिश्र

कासिमाबाद (गाज़ीपुर ) ।
अखिल भारतीय किसान सभा अजय भवन नई दिल्ली के निर्देश पर तहसील कासिमाबाद पर 22 फरवरी दिन शनिवार को किसान सभा द्वारा पूर्व विधायक राजेंद्र यादव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कियागया। राष्ट्रपति को संबोधित 12 सूत्रीय मांग पत्र उप जिलाधिकारी तहसील कासिमाबाद को सौपा गया।
मांग पत्र में किसानो की उपज का लाभकारी मूल्य दिया जाना, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को लागू किया जाना, किसानों को पेंशन दिया जाना, उनके कर्ज माफ किया जाना आदि सहित 12 मांगे की गई है। प्रदर्शन एवं मांग पत्र सौंपने वालों में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा ,राम करे यादव, भूरा यादव ,राजदेव यादव ,संजय राम ,शमीम अहमद, देवेंद्र यादव, कैलाश यादव ,राजीव कुमार सिंह ,अजय मिश्रा ,संतोष प्रजापति ,रघुनाथ राम, सूर्यनाथ कनौजिया आदि शामिल रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *