Blog

एकल के आचार्या बहनों ने टिकारी थाना के पुलिसकर्मी के कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर की लंबी आयु की कामना।।

संवाददाता राजेश कुमार मिश्रा

गया जी । एकल अभियान टिकारी संच की तत्वाधान में एकल के आचार्या बहनों के द्वारा टिकारी थाना में पदस्थापित थानाध्यक्ष श्रीमान चंद्रशेखर कुमार सहित अन्य कर्मी को टिकारी थाना में और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टिकारी के कार्यालय में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रीमान सुशांत कुमार चंचल जी के साथ उनके कर्मी को भाई बहन का महान पर्व रक्षा बंधन के शुभ अवसर पूर्व दिनांक 07अगस्त 2025को बहने ने पुलिस पदाधिकारी सहित पुलिस कर्मी भाईयो के हाथ के कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर दीर्घायु की कामना किया। वही स्वागत गान, आरती उतारने का कार्य किया गया।इस पुनीत कार्य हेतु सभी में हर्ष व्याप्त रही। बहने में अजब की खुशी देखने को मिली। इस बीच पुलिस पदाधिकारी ने सभी आचार्या व समिति के अधिकारी गण के प्रति आभार व्यक्त किया।
एकल अभियान टिकारी संच के समिति के नेतृत्व में सारी कार्य पूर्व सूचना के तहत संपन्न कराया गया।
मौके पर संच अधिकारी गण में माता समिति के अध्यक्ष श्रीमती सिंधु जैन, संच अध्यक्ष गणेश प्रसाद, संच सचिव शिव बल्लभ मिश्र, संच कोषाध्यक्ष रामनिवास ठाकुर, संभाग अभियान प्रमुख मीरा कुमारी,संच प्रमुख महेश कुमार, माता समिति सदस्य कामना शर्मा, अमृता वर्मा के साथ साथ आचार्या बहने में बिन्नी कुमारी, ज्योति पाठक, रजनी कुमारी, अंजू देवी, शोभा देवी, अनीता कुमारी, प्रभा देवी, बेबी कुमारी, सहित सभी आचार्या उपस्थित रही।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *