टिकारी विधानसभा के महागठबंधन प्रत्याशी सुबोध कुमार का संकल्प युवाओं को मिलेगा अपने गांव में ही रोजगार
ब्यूरो रिपोर्ट राजेश कुमार मिश्रा गया जी बिहार
गया जी के टिकारी विधानसभा मे पिछले दस वर्षों में विकास की रफ्तार थम गई।
रोजगार के अभाव में हमारे युवा और मजदूर भाई–बहनों को अपने घर–परिवार छोड़कर दूसरे राज्यों में दिहाड़ी करने जाना पड़ा।
यह न सिर्फ हमारी आर्थिक स्थिति को कमजोर करता है, बल्कि टिकारी की युवा ऊर्जा को भी बाहर ले जाता है।
मैं सुबोध कुमार, यह वादा करता हूँ अब टिकारी का कोई भी युवा रोजगार के लिए अपना गाँव नहीं छोड़ेगा।
हम स्थानीय संसाधनों और क्षमताओं के आधार पर ग्राम-स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करेंगे, ताकि हर घर में काम हो, हर परिवार में सम्मान हो।
मेरा सपना है — टिकारी आत्मनिर्भर बने,
जहाँ रोजगार गाँव में हो और खुशहाली हर द्वार पर।
अब वक्त है टिकारी को नई दिशा देने का।
मैं आपके समर्थन और विश्वास के साथ इस बदलाव की शुरुआत करूँगा।




