लक्ष्मी देवी उम्र 86 वर्ष पत्नी स्वर्गीय राम जन्म गुप्ता का हृदय गति रुकने से हुआ निधन
कोपागंज/. मऊ.। "पूर्वी संसार" समाचार पत्र के संपादक ओमप्रकाश गुप्त की चाची लक्ष्मी देवी पत्नी स्वर्गीय रामजन्म गुप्ता निवासी रेलवे क्रॉसिंग कोपागंज का आज प्रातः हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 86 वर्ष की थी। स्वर्गीय लक्ष्मी देवी के तीन पुत्र और चार पुत्रियां हैं। बड़े पुत्र प्रदीप कुमार गुप्ता छत्तीसगढ़ प्रांत के कोरबा में दूसरे पुत्र विनोद कुमार गुप्ता पुणे में जाब करते हैं,और छोटे पुत्र मनोज कुमार गुप्ता घर पर रहकर मां की देखभाल करते थे। माता श्री के अंतिम दर्शन के लिए उनके दोनों पुत्र आ रहे हैं। स्वर्गीय लक्ष्मी देवी का अंतिम संस्कार 30 जनवरी को गाजीपुर स्थित पवित्र गंगा तट पर किया जाएगा।
