Blog

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की स्मृतियों को एकत्र कर रही है भाजपा -सुनील कुमार गुप्त

मऊ । भारतीय जनता पार्टी जनपद कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपाई के जन्म शताब्दी वर्ष को लेकर पार्टी द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों तथा अटल जी के जीवनी को लेकर चर्चा की गई।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त ने कहा कि यह हम सभी के लिए हर्ष का विषय है कि यह वर्ष भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्म शताब्दी वर्ष है। श्रद्धेय अटल जी की जयंती 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई इस अवसर पर बूथ मंडल जिला प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अनेको कार्यक्रम व्यापक रूप से संपन्न हुए। श्रद्धेयअटल जी के स्मारक सदैव अटल नई दिल्ली पर श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें महामहिम राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति प्रधानमंत्री सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री गड़ के साथ एनडीए के तमाम नेता गड़ एवं अन्य गण मन व्यक्तियों ने भाग लिया। अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। पूरा देश गौरवान्वित है कि देश के दूरदर्शी कर्मठ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अनेकों ऐतिहासिक उपलब्धियो के साथ ही विकसित भारत के संकल्प की ओर बढ़ रहे हैं एवं सदैव अटल जी की सोच साकार हो रही है।
क्षेत्रीय महामंत्री ने कहा कि हम सभी भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता एवं श्रद्धेय अटल जी के प्रिय देशवासी, अटल स्मृति संकलन एवं सम्पर्क अभियान 2025 के माध्यम से 31 जनवरी 2025 तक सभी जिलों में ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित करेंगे जिनके पास श्रद्धेय अटल जी के साथ साझा किये गये किसी भी क्षण की स्मृति या तो कागजी माध्यम या अन्य कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अटल जी से सम्बद्ध है या स्मृति का ऑडियो क्लिप, विडियो क्लिप उपलब्ध है।

भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान के अन्तर्गत उन जिलावासियों के पास जाकर उन्हे सम्मानित कर उपलब्ध स्मृति को सम्मान पूर्वक उसकी एक कॉपी लेकर संकलित करेंगे, हम सभी इसी अभियान के अन्तर्गत उन भाग्यवान व्यक्तियों व कार्यकर्ताओं को भी चिन्हित करेंगे जिन्होने प्रत्यक्ष रूप से श्रद्धेय अटल जी के साथ राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी या संघ के किसी अनुसांगिक संगठन में कार्य किया हो हम उन सभी वरिष्ठ जनों को सूचिबद्ध कर सम्मानित करने का कार्य करेंगे। इसी कार्यक्रम के अन्तर्गत अटल जी पर लिखे गये लेखों, पुस्तकों को एकत्रित कर सूचिबद्ध किया जायेगा। तदोपरान्त इनमें से चुनी हुई जानकारी हम प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करेंगे। इस कार्यक्रम के पश्चात 15 फरवरी से 15 मार्च, 2025 के बीच हर जिले में अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा, जिसमें जिले के प्रबुद्धजन, सूचीबद्ध विशिष्ट जन एवं अटल जी के सभी प्रसंशक आमंत्रित किये जायेंगे।

सम्मेलन का आयोजन कर अटल जी के साथ कार्य कर चुके वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा। साथ ही अटल जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर हमारे जिलें में जो भी लेख व पुस्तकें लिखी गयी हैं उनके लेखकों को सम्मानित किया जायेगाश्रद्धेय अटल जी के संकलित स्मृतियों की जानकारी का डिजिटल प्रस्तुतिकरण होगा। इसी सम्मेलन में श्रद्धेय अटल जी के कार्यकाल में हमारे प्रदेश में उनकी प्रेरणा से शुरू हुई विशेष योजनाओं का विस्तृत प्रस्तुतिकरण होगा।
प्रेसवार्ता के माध्यम से हम जिले के उन सभी पुण्य जनो का आवाहन करते हैं जिनके पास श्रद्धेय अटल जी से जुड़ी हुई कोई भी स्मृति कागजी / ऑडियो/विडियो के माध्यम में उपलब्ध हो या वे सभी वरिष्ठ जन जिन्होनें श्रद्धेय अटल जी के साथ कार्य किया हो वह सभी हमारे भाजपा जिला कार्यालय से सम्पर्क अवश्य करें जिससे हमारा संगठन उन पुण्य महानुभवों तक पहुँच सके।

प्रेस वार्ता में वरिष्ठ भाजपा नेता हौसला प्रसाद उपाध्याय ने अटल जिनके साथ बिताए गए स्मृतियों को याद करते हुए उनके जीवनी पर प्रकाश डाला तथा उन्हें राजनीति में अजातशत्रु की संज्ञा देते हुए उनके उदार राजनीति का वर्णन किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, रामाश्रय मौर्य कृष्णकांत राय संतोष सिंह सुभाष मौर्य आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *