गया। शिक्षा नगरी गयाजी के मानपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को एक नई सौगात मिलने जा रही है। जगजीवन कॉलेज के पास मैथ गुरुकुल नाम से एक नया जनरल कम्पटीशन एग्जाम का कोचिंग संस्थान खुलने जा रहा है, जिसका शुभारंभ 12 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा। जहां मैथ के साथ साथ रीजनिंग, इंग्लिश और जीएस की पढ़ाई भी होगी।
संस्थान के संस्थापक सदस्य ने बताया कि मैथ गुरुकुल की विशेषता इसे अन्य कोचिंग संस्थानों से अलग बनाती है। यहाँ के गणित शिक्षक ने 14 साल सीआईएसएफ में सब इंस्पेक्टर की सरकारी नौकरी की है और अब छात्रों को पढ़ाने का निर्णय लिया है। वहीं रीजनिंग के शिक्षक भी रेलवे की नौकरी छोड़कर विद्यार्थियों के मार्गदर्शन का संकल्प लिया है।
संस्थान के मार्गदर्शक एक प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी रैंक के अधिकारी हैं, और गेस्ट टीचर के रूप में एक प्रखंड विकास पदाधिकारी के आने की पुष्टि की गई है।
कोचिंग संस्थान ने दावा किया है कि बहुत ही किफायती शुल्क पर विद्यार्थियों को एक वर्ष के भीतर सफलता के स्तर तक पहुंचाने की गारंटी दी जाएगी।
इसके साथ ही 18 अक्टूबर को एक स्कॉलरशिप टेस्ट आयोजित किया जाएगा, जिसमें पहले 10 रैंक पाने वाले विद्यार्थियों की नौकरी मिलने तक की पढ़ाई का पूरा खर्च “MATH GURUKUL” की ओर से वहन किया जाएगा।
संस्थान के संस्थापक ने बताया कि “हमारा उद्देश्य शिक्षा को व्यवसाय बनाना नहीं है। हमारा मकसद है कि कोई भी छात्र या छात्रा आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई से वंचित न रह जाए। ऐसे विद्यार्थियों की शुल्क माफ की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर अन्य आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी।”
उन्होंने आगे कहा कि “MATH GURUKUL” सिर्फ एक कोचिंग नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने की दिशा में एक ईमानदार पहल है, जहाँ मेहनत, मार्गदर्शन और सफलता तीनों का संगम मिलेगा।



