Blog

डाकपाल चंद्रमा सिंह को दी गई भावभीनी बिदाई ,अंग वस्त्रम से किया गया सम्मानित

देवकली( गाजीपुर) जेवल पोस्ट आफिस शाखा के डाकपाल चन्द्रमा सिंह यादव के सेवानिवृत होने पर उप डाकघर देवकली परिसर मे विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमे करीब आधा दर्जन पोस्ट आफिस के कर्मचारी मॊजूद थे।
विदाई समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व उपडाकपाल प्रभुनाथ पाण्डेय ने कहा परिवर्तन प्रकृति का नियम हॆ एक दिन सभी लोगो को सेवानिवृत होना पङता हॆ परन्तु उनकी यादगार रह जाती हॆ।सेवानिवृत शाखा डाकपाल चन्द्रमा सिंह यादव काफी लम्बे समय तक कार्यरत रहते हुए क्षेत्र मे काफी लोकप्रिय थे।उनके द्वारा किये गये जन सेवा का अनुकरण करना चाहिए।
उपडाकघर देवकली के उपडाकपाल सूर्यनाथ सिंह यादव ने रामचरित मानस तथा अंगवस्त्रम समर्पित करके माल्यापर्ण किया तथा उनके कार्यो की सराहना किया इस अवसर पर मनोज शर्मा,सुरेश सिंह,राजेन्द्र सिंह,प्रेमशंकर तिवारी,श्यामनरायन यादव,भीम राम,विपिन कुशवाहा,प्रदीप कुमार,विक्रम कुशवाहा,संजय यादव,यशवन्त राम आदि लोग प्रमुख रुप से मॊजूद थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता उप डाकघर देवकली के उपडाकपाल सूर्यनाथ सिंह यादव व संचालन प्रभुनाथ पाण्डेय ने किया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *