Blog

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर भाजपा नेता मदन केशरी द्वारा किया गया कापी,कलम ,बिस्कुट का वितरण

रोही पंचायत के दरबार गांव में बच्चों के बीच काटा केक

गया (बिहार) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर भाजपा नेता मदन केसरी ने बाराचट्टी प्रखंड के रोही पंचायत के दरवार गांव मे जाकर बच्चो के बीच को इकठ्ठा करके उनके बीच केक काटकर नरेंद्र मोदी का जन्म दिन धूमधाम से मनाया और सभी बच्चों को कॉपी कलम बिस्कुट वितरण किया ।
इस अवसर पर भाजपा नेता मदन केशरी ने कहा आज भारत के प्रधानमंत्री का आज जन्मदिन है जिन्होंने जहां भारत देश में चौतरफा विकास कार्यों को कर रहे हैं वहीं विदेश और दुनिया में भारत देश का परचम लहराने का कार्य किया है। भाजपा नेता ने बताया की आज हमारे देश में बहुत तेजी से डबल इंजन की NDA सरकार मे बिहार को भी बहुत आगे बढ़ा रही है।इस अवसर पर रोशन गुप्ता, गोलू कुमार सहित भारी संख्या में सम्मानित लोग , ग्रामीण और बच्चे मौजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *